Indian Railway: बनारस-गाजियाबाद पूजा स्पेशल ट्रेन रहेगी निरस्त, देखें डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से पूर्व अधिसूचित बनारस से 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा गाजियाबाद से 09 अक्टूबर से 27 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक बुधवार को 08 फेरों के लिये चलाई जाने वाली 05047/05048 बनारस-गाजियाबाद-बनारस पूजा विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त किया गया है।

सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर, 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2024 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वच्छता पखवाड़ा के पांचवे दिन 05 अक्टूबर, 2024 को पूर्वोत्तर रेलवे पर 'स्वच्छ रेलगाड़ी' थीम के अन्तर्गत 12530 लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सपे्रस, 12556 बठिंडा-गोरखपुर पुष्पक एक्सप्रेस, 15115/15116 छपरा-दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस, 12559/12560 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस तथा 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस, 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस, 25036 रामनगर-मुरादाबाद एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों में तथा स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
Indian Railway: बान्द्रा टर्मिनस-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें पूरी डिटेल
''स्वच्छता पखवाड़ा-24'' के अन्तर्गत मंडल रेल प्रबंधक/लखनऊ श्री अदित्य कुमार के मार्गदर्शन में स्वच्छ गाड़ी थीम के तहत ओ.बी.एच.एस. द्वारा 12530 लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सपे्रस, 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सपे्रस, 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर एक्सपे्रस, 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस एवं 15068 बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस में सफाई अभियान चलाकर सघन सफाई की गई तथा यात्रियों से फीडबैक लिया गया। इस दौरान सम्बन्धित मंडलीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।












Click it and Unblock the Notifications