अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित हो रहा बस्ती स्टेशन, मिलेंगी यह सुविधाएं

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर गोरखपुर-बाराबंकी खंड पर स्थित बस्ती रेलवे स्टेशन को 'अमृत स्टेशन योजना' के अन्तर्गत रू. 17.98 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। 'अमृत स्टेशन योजना' के अन्तर्गत पुनर्विकसित किये जा रहे बस्ती रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। यहाँ आने वाले यात्रियों को स्टेशन के फसाड में स्थानीय स्थापत्य कला का समावेश देखने को मिलेगा। स्टेशन परिसर में उन्नत पार्किंग, वेटिंग हाॅल, प्रसाधन केन्द्रों एवं एप्रोच रोड सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

विभिन्न नगरों एवं महानगरों को रेल के माध्यम से जोड़ने वाली इस रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 116 गाड़ियां संचालित की जा रही है तथा लगभग 4000 यात्रियों का आवागमन प्रतिदिन होता है। दिन-प्रतिदिन यहां आने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बस्ती रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम में सुधार तथा यात्रियों को उच्चस्तरीय यात्री सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इस रेलवे स्टेशन पर 03 लिफ्ट, 02 एस्केलेटर, 12 मीटर चैड़ा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, प्लेटफार्म पर यात्री छाजन का उन्नयन किया जा रहा है। स्टेशन पर अन्तर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप साइनेज एवं फसाड लाइटिंग लगाने का कार्य प्रगति पर है।

basti

Indian Railway: छपरा- आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल
बस्ती स्टेशन के पुनर्विकसित होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के इस प्रमुख स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को उन्नत यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी और यात्रा सुखद होगी। बस्ती रेलवे स्टेशन को सिटी सेन्टर के रूप में विकसित होने से वाणिज्यिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+