Indian Railway: कोई स्लीपर कोच तो कोई वाशरुम में था छिपा, रेलवे ने की लाखों की वसूली

Gorakhpur News Indian Railway: पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये निरन्तर प्रयासरत है। इसी परिप्रेक्ष्य में महाप्रबन्धक, पूर्वाेत्तर रेलवे सौम्या माथुर के निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में 20 से 30 जून, 2024 तक गोरखपुर से छपरा, गोरखपुर से बभनान, गोरखपुर से बस्ती, गोरखपुर से बेलथरा रोड, गोरखपुर से गोण्डा, गोरखपुर से सिसवां बाजार एवं गोरखपुर से सीवान रेल खंड पर वाणिज्य अधिकारियों की देख-रेख में टिकट जांच अभियान आयोजित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 2425 बिना टिकट/अनियमित टिकट अथवा बिना बुक सामान के मामलें पकड़े गये, जिनसे रेल राजस्व के रूप में रू. 15,21,280/- वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई गाड़ियों के शयनयान श्रेणी कोच में चढ़े अनाधिकृत यात्रियों को उतारा गया।

gorakhpur

यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा तथा रेल आय में बढ़ोत्तरी हेतु इस तरह के जांच अभियान आगे भी निरन्तर आयोजित किये जाते रहेंगे। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं रेक अनुरक्षण हेतु 03 जुलाई, 2024 से 05095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट अनारक्षित विशेष गाड़ी का मार्ग विस्तार बढ़नी तक किया जा रहा है। 04 जुलाई, 2024 से नरकटियागंज से चलने वाली 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर जं. के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी एवं 05450 नकहा जंगल-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी नकहा जंगल के स्थान पर गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज के लिये चलायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+