Indian Railway: गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को लेकर आई नई अपडेट, देखें पूरी डिटेल
Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 12 से 26 जुलाई,2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा बांद्रा टर्मिनस से 13 से 27 जुलाई,2024 तक प्रत्येक शनिवार को तीन फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा ।
05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस गाड़ी 12 से 26 जुलाई,2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 09.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 10.10 बजे, बस्ती से 10.40 बजे,गोण्डा से 12.00 बजे, बादशाहनगर से 14.02 बजे, ऐशबाग से 14.40 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 16.10 बजे, टुण्डला से 19.10 बजे, आगरा फोर्ट से 20.25 बजे, गंगापुर सिटी से 23.00 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.05 बजे, भवानी मण्डी से 02.20 बजे, शामगढ़ से 02.45 बजे, रतलाम से 06.25 बजे, वड़ोदरा से 10.30 बजे, सूरत से 12.28 बजे, वलसाड से 13.22 बजे, वापी से 13.42 बजे, पालघर से 16.12 बजे तथा बोरीवली से 17.15 बजे छूटकर बांद्रा टर्मिनस 18.00 बजे पहुंचेगी ।

Indian Railway: महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान,देखें डिटेल
वापसी यात्रा में 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर गाड़ी 13 से 27 जुलाई,2024 तक प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 21.15 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 21.50 बजे, पालघर से 22.35 बजे, वापी से 23.36 बजे, वलसाड़ से 23.56 बजे, दूसरे दिन सूरत से 01.41 बजे, वड़ोदरा से 03.12 बजे, रतलाम से 06.50 बजे, शामगढ़ से 08.50 बजे, भवानी मण्डी से 09.15 बजे, कोटा से 10.45 बजे, गंगापुर सिटी से 12.55 बजे, बयाना से 14.15 बजे, आगरा फोर्ट से 17.15 बजे, टुण्डला से 19.00 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 22.50 बजे, तीसरे दिन ऐशबाग से 00.55 बजे, बादशाहनगर से 01.20 बजे, गोण्डा से 03.30 बजे, बस्ती से 04.45 बजे तथा खलीलाबाद से 05.15 बजे छूटकर गोरखपुर 06.25 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications