Holi Special Train: छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन होली पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान, देखें पूरी डिटेल

Indian Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता के सुविधा हेतु 05049/05050 छपरा-अमृतसर-छपरा होली विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 22 एवं 29 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को तथा अमृतसर से 23 एवं 30 मार्च, 2024 दिन शनिवार को 02 फेरों के लिये किया जायेगा।

05049 छपरा-अमृतसर होली विशेष गाड़ी 22 एवं 29 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को छपरा से 09.55 बजे प्रस्थान कर सीवान से 10.50 बजे, थावे से 11.28 बजे, तमकुही रोड से 12.05 बजे, पड़रौना से 12.40 बजे, कप्तानगंज से 13.30 बजे, गोरखपुर से 14.40 बजे, खलीलाबाद से 15.22 बजे, बस्ती से 15.50 बजे, गोण्डा से 17.15 बजे, बुढ़वल से 18.22 बजे, सीतापुर से 19.55 बजे, बरेली से 23.10 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से 00.53 बजे, सहारनपुर से 04.02 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 04.27 बजे, अम्बाला छावनी से 05.20 बजे, लुधियाना से 07.05 बजे, जलन्धर सिटी से 08.10 बजे तथा व्यास से 08.45 बजे छूटकर अमृतसर 09.30 बजे पहुँचेगी।

train

Indian Railway: पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का होगा प्रायोगिक ठहराव, देखें पूरी डिटेल
वापसी यात्रा में 05050 अमृतसर-छपरा 23 एवं 30 मार्च, 2024 दिन शनिवार को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर व्यास से 13.17 बजे, जलन्धर सिटी से 13.58 बजे, लुधियाना से 15.05 बजे, अम्बाला छावनी से 16.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 17.38 बजे, सहारनपुर से 18.20 बजे, मुरादाबाद से 21.50 बजे, बरेली से 23.14 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.18 बजे, बुढ़वल से 04.42 बजे, गोण्डा से 05.45 बजे, बस्ती से 07.15 बजे, खलीलाबाद से 07.50 बजे, गोरखपुर 08.45 बजे, कप्तानगंज से 09.50 बजे, पड़रौना से 10.42 बजे, तमकुही रोड से 11.15 बजे, थावे से 12.05 बजे तथा सीवान से 12.55 बजे छूटकर छपरा 14.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+