'तुम बात करना बंद करोगी या नहीं... ', न मानने पर पत्नी को दी यह दर्दनाक सजा, खुद पुलिस को दी सूचना

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पत्नी के प्रेमी से बात करने पर पति इस कदर नाराज हो गया कि उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, भीटी गांव के बाबूलाल के दो पुत्रों में बड़ा अर्जुन पुस्तैनी घर के पश्चिम तरफ बाग में टीनशेड डालकर पत्नी जया व 10 वर्षीय बेटे के साथ रहता था। पेशे से कारपेंटर अर्जुन पांच दिन पहले मुंबई से लाैटा था। उसे संदेह था कि उसकी अनुपस्थिति में जया किसी और से फोन पर बातचीत करती है।

gorakhpur

आने के बाद पूछताछ करने के साथ ही उसने चेताया भी था। गुरुवार की भोर में इसी बात पर विवाद होने के बाद अर्जुन ने चाकू व सब्बल से जया के गले व सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। अचेत होने पर बेटे को लेकर दरवाजे पर बैठ गया और डायल 112 पर फोन करके बताया कि पत्नी की हत्या कर दिया हूं। पीआरवी के साथ ही गगहा थानेदार मौके पर पहुंचे तो जया की सांस चल रही थी। अर्जुन को हिरासत में लेने के साथ ही जया को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर है।

एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि खजनी के उनवल में जया का मायका है। उसकी भाभी राधा ने अर्जुन पर हत्या की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। दोपहर बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+