DDU University: "नई सहस्त्राब्दी में लिटरेरी रिसर्च" पर विशेष व्याख्यान से होगा यह बड़ा फायदा

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग में सोमवार, 18 नवंबर, 2024, को पूर्वाह्न 11:30 बजे से "नई सहस्त्राब्दी में लिटरेरी रिसर्च" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार चौबे, विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया, मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए प्रो. अजय कुमार शुक्ला, विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग ने कहा कि यह व्याख्यान नई सहस्त्राब्दी में लिटरेरी रिसर्च के बदलते आयामों और इसकी प्रासंगिकता को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। यह विभाग के छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों के लिए अपने ज्ञान और दृष्टिकोण को विस्तारित करने का अवसर है।

ddu

यह व्याख्यान अंग्रेज़ी विभाग में आयोजित किया जाएगा, और इसमें छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

कार्यक्रम विवरण:
तिथि: सोमवार, 18 नवंबर, 2024
समय: पूर्वाह्न 11:30 बजे
स्थान: अंग्रेज़ी विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, महामहिम आनंदीबेन पटेल ने QS वर्ल्ड रैंकिंग 2025 (साउदर्न एशिया) में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने वाले दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय सहित उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) को सम्मानित करने के लिए राजभवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+