Gorakhpur News: DDU University ने की ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा केंद्र की स्थापना, होगा यह फायदा
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा केंद्र की स्थापना की गई है। कुलपति प्रो पूनम टंडन के मार्गदर्शन में आगामी शैक्षणिक सत्र से इस केंद्र के अंतर्गत देशभर के उन तमाम विद्यार्थियों जो नियमित कक्षा का लाभ नहीं ले पाते उनके लिए ऑनलाइन माध्यम में विभिन्न पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।
कुलसचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुलपति द्वारा प्रोफ़ेसर गौरहरि बेहेरा को ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा केंद्र का निदेशक, प्रोफ़ेसर विजय चहल एवं डॉ. विस्मिता पालीवाल को उप-निदेशक तथा डॉ. तुलिका मिश्रा एवं डॉ. स्वर्णिमा सिंह को सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है।

Gorakhpur News: DDU University का समाजशास्त्र विभाग इन 6 तकनीकी सत्रों पर करेगा खास काम, होगा यह फायदा
ऑनलाइन एवं दूरस्थ शिक्षा केंद्र द्वारा स्नातक एवं परस्नातक दोनों पाठ्यक्रमों जो पूर्व से ही नियमित रूप में विश्वविद्यालय में चल रहे हैं का संचालन किया जाएगा। ये समस्त पाठ्यक्रम ऑनलाइन माध्यम में संचालित किया जाएंगे एवं पंजीकृत विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों से संबंधित अध्ययन सामग्री वीडियो लेक्चर्स, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन एवं अन्य ई-पाठ्यक्रम को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। संचालित पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित 4 Quadrant प्रारूप पर आधारित होंगे।
विद्यार्थी कुल क्रेडिट स्कोर का 60% विश्वविद्यालय द्वारा चुन सकते हैं और शेष 40% स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) द्वारा संचालित पाठ्यक्रम से प्राप्त कर सकेंगे। केंद्र द्वारा इसके सुगम संचालन हेतु अत्याधुनिक तकनीकी पर आधारित रिकॉर्डिंग स्टूडियो और अन्य संबंधित सुविधाओं की शीघ्र ही स्थापना की जाएगी।
संबंधित अन्य साधनों जैसे परीक्षा इत्यादि का निर्धारण यूजीसी पोर्टल पर केंद्र के ऑनलाइन दूरस्थ शिक्षा संचालन के पंजीकरण से पूर्व कर लिया जाएगा। केंद्र की स्थापना से नामांकन में 50% तक की वृद्धि करते हुए नई शिक्षा नीति (NEP) के सकल नामांकन अनुपात के लक्ष्य को और सुगम बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications