DDU University News:शोध पात्रता परीक्षा RET का परिणाम जारी, बीए आनर्स की ऑफलाइन काउंसलिंग को लेकर भी आई Update

Gorakhpur News DDU University: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2023) की लिखित परीक्षा के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। कुल 36 विषयों में परिसर की 391 और महाविद्यालयों की फुलटाइम 413 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 29 और 30 जुलाई को संपन्न हुई थी।

प्रवेश परीक्षा के परिणाम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध है। पोर्टल पर सभी परीक्षाओं की आंसर की भी जारी कर दी गई है।लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर इंटरव्यू के लिए अर्हता अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों की मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा।

ddu

उधर विश्वविद्यालय के रिसर्च सेल ने पार्टटाइम मोड में शोध के आवेदकों की प्रवेश प्रक्रिया के लिए 22 और 23 अगस्त की तिथियां आज घोषित कर दी । प्रवेश प्रक्रिया का विषयवार विवरण कल प्रवेश पोर्टल पर जारी कर दिया जाएगा।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन की अध्यक्षता में आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चयन प्रकोष्ठ (IQAC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, समन्वयक एवं सभी अधिकारी के साथ निदेशक आईक्यूएसी और रैंकिंग सेल के सदस्य शामिल हुए।
बैठक में निदेशक आईक्यूएसी प्रो सुधीर श्रीवास्तव ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए नई नैक मान्यता पद्धति के बारे में सभी को महत्तवपूर्ण जानकारी दी।
कुलपति ने कहा कि नैक मूल्यांकन की तैयारी का उद्देश्य डाटा कलेक्शन नहीं बल्कि डाटा इंप्रूवमेंट है। नैक की तैयारियों के जरिए गुणवत्तापूर्ण सुधार के सुझाव आने चाहिए जिसका फायदा नैक मूल्यांकन में भी मिलेगा। जैसे हमने इंडियन नॉलेज सिस्टम का एक केंद्र तथा अयोध्या अध्ययन केंद्र स्थापित किया है।
हमें डाटा मैनिपुलेशन के बजाय डाटा एलाइनमेंट पर ध्यान देना होगा। अब नैक के डाटा ही एनआईआरएफ रैंकिंग में प्रयोग ही रहा है।
*हर 3 साल पर होगा नैक मूल्यांकन तथा हर साल ऑनलाइन उपलब्ध कराया होगा डाटा*
गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 2023 में नैक द्वारा A++ की मान्यता हासिल की थी तथा नए दिशा-निर्देशों के अनुसार 2027 में मान्यता के लिए आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया में पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों (2024-25, 2025-26 और 2026-27) के डेटा का उपयोग किया जाएगा। और अब प्रत्येक वर्ष या डाटा ऑनलाइन नैक को उपलब्ध कराना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+