दीक्षांत समारोह में 61 विद्यार्थियों को प्रदान किए जाएंगे पदक,छात्राओं ने मारी बाजी

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 43 वें दीक्षांत समारोह में महामहिम कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगेंद्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों के भव्य स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि विश्ववविद्यालय के दीक्षांत समारोह में महामहिम कुलाधिपति तथा अतिथियों का गुरु गोरक्षनाथ की पावन धरती पर भव्य स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलपति ने कहा कि यह समारोह विद्यार्थियों एवं बच्चों का है। हमारी कोशिश है उनकी बढ़-चढ़ के भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

ddu

*दीक्षा समारोह का सफल पूर्ण वेश पूर्वाभ्यास सम्पन्न*
कुलपति प्रो पूनम टंडन के नेतृत्व में दीक्षा भवन में आयोजित होने वाले दीक्षा समारोह का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

आज के पूर्वाभ्यास में महामहिम की भूमिका में प्रो नंदिता सिंह रहीं। मुख्य अतिथि की भूमिका में प्रो सुधा यादव तथा विशिष्ठ अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगेंद्र उपाध्याय की भूमिका में प्रो गोपाल प्रसाद तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी की भूमिका में प्रो बीना बत्रा कुशवाहा रही। पूर्वाभ्यास की शुरुआत में कुलपति प्रो टंडन कुलाधिपति वाटिका गयी। उसके बाद एनसीसी के कैडेट्स के द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व प्रो विनीता पाठक ने किया। विद्वत यात्रा निकली गयी तथा पदक विजेताओं ने पदक प्राप्त करने का पूर्वाभ्यास किया।

*166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि*
इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी जिसमें 70 छात्राएं तथा 96 छात्र शामिल है।
*सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि*
इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की जाएगी जिसमें 57,723 छात्राए (66.08%) शामिल है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के 6793 तथा महाविद्यालयों के 80566 विद्यार्थी शामिल है।
*महामहिम करेंगी विश्वविद्यालय के 75 वर्ष पर लोगो का लोकार्पण*
दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्व विद्यालय के 75 वर्ष की शैक्षणिक यात्रा पर बनाए गए एक लोगो का भी लोकार्पण किया जायेगा।

Gorakhpur News: जानिए क्या है CEIR पोर्टल जिसकी मदद से बरामद किए गए सैकड़ों मोबाइल फोन
*43वें दीक्षांत समारोह में महामहिम करेंगी सम्मानित*
दीक्षा समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्तीयो तथा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी भी होगी।
महामहिम कुलाधीपति की प्रेरणा से विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गावों में संचालित बेसिक और माध्यमिक के विद्यालयों में प्रतियोगिताओ का चार संवर्गों में चित्रकला, भाषण एवं कहानी कथन में आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओ के विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

*पहली बार परिधान में होगा दीक्षांत समारोह*
दीक्षांत समारोह में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए परिधान निर्धारित की गई है। शिक्षकों के लिए ऑफ व्हाइट कुर्ता पजामा तथा शिक्षिकाओं के लिए ऑफ वाइट साड़ी का चयन किया गया है। इसके साथ ही छात्रों के लिए व्हाइट कुर्ता पजामा तथा छात्राओं के लिए येलो साड़ी के साथ रेड ब्लाउज परिधान तय किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+