Gorakhpur News: DDU University में पार्टटाइम शोध प्रवेश 22 से, देखें विभागवार तिथियां
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर में पार्ट टाइम शोध प्रवेश प्रक्रिया के लिए विस्तृत कार्यक्रम आज जारी कर दिया गया।
विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो दिनेश यादव द्वारा निर्गत सूचना के अनुसार आगामी 22, 23 एवं 24 अगस्त को इन अभ्यर्थियों के लिए सम्बन्धित विभागों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी। यह विस्तृत सूचना एवं कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल www.dduguadmission.in पर उपलब्ध है।

सूचना के अनुसार दिनांक 22 अगस्त को रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन, बायोटेक्नॉलाजी, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, गृह विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, प्राणि विज्ञान, प्राचीन इतिहास, भूगोल, मध्य कालीन इतिहास, दर्षनषास्त्र, मनोविज्ञान, समाजषास्त्र, मंच कला, अंग्रेजी, उर्दू, अर्थषास्त्र, विधि एवं शारीरिक षिक्षा विषय की पार्ट टाइम शोध प्रवेष प्रक्रिया सम्पन्न होगीं।
दिनांक 23 अगस्त को भौतिकी विषय में शोध प्रवेष प्रक्रिया सम्पन्न करायी जायेगी। जबकि हिन्दी, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य एवं षिक्षाषास्त्र विषय में दिनांक 23 एवं 24 अगस्त को शोध प्रवेष प्रक्रिया सम्पन्न करायी जायेगी।
*पार्टटाइम प्रवेश के लिए अंक निर्धारण*
1. शोध प्रस्ताव की रूपरेखा (अधिकतम 1000 शब्दों में ) -70 अंक
2. कार्य अनुभव के लिए -10 अंक
3. शैक्षणिक योग्यता के लिए -10 अंक
4. मौखिकी के लिए -10 अंक
सूचना के अनुसार अभ्यर्थी अपना शोध प्रस्ताव सम्बन्धित विभाग में प्रत्यक्ष उपस्थित होकर अधिकतम 1000 शब्दों में लिखेंगे। इसके लिए उसे 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इस प्रस्ताव में उसे शोध उद्देश्य, रिसर्च डिजाइन, डाटा कलेक्शन प्लान, डाटा एनालिसिस मेथड और डिसेमिनेशन ऑफ रिसर्च फाइन्डिग्स जैसे बिन्दुओं के अन्तर्गत विवरण लिखना होगा। कार्य अनुभव के लिए उन्हें एक अंक प्रतिवर्ष के आधार पर अधिकतम 10 अंक देय होगा।
*दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू*
यूजी और पीजी प्रवेश में दूसरे चरण की काउंसिलिंग आज शुरू हो गई। यह प्रक्रिया सोमवार तक चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications