DDU University: नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में पंजीकरण फार्म पूरित कर जमा करने की बढ़ी तिथि

Gorakhpur News: शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों (स्नातक, परास्नातक, पी-एच०डी०, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स) तृतीय, पंचम, सप्तम, एवं नवम् सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित कर जमा करने की तिथि विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 10.09.2024 तक विस्तारित की गई थी।

सम्यक् विचारोपरान्त छात्रहित में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित करने की तिथि रू0 500/- प्रति छात्र विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 22.09.2024 तक पुनः विस्तारित की जाती है।

ddu

कुलसचिव ने कहा कि जिन छात्र/छात्राओं द्वारा उक्त अवधि में प्रवेश एवं पंजीकरण फार्म पूरित नहीं किया जाता है, तो ऐसे छात्र/छात्रायें किसी भी दशा में परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पायेंगे।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण आज उच्च शिक्षा सचिव उत्तर प्रदेश सरकार श्री एमपी अग्रवाल तथा कुलपति प्रो पूनम टंडन ने किया।
विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास विभाग के पीछे निर्माणाधीन नए मूल्यांकन भवन का निरीक्षण उच्च शिक्षा सचिव एवं कुलपति ने किया तथा निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवक्तापूर्ण एवं समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय के संत कबीर छात्रावास में बड़े स्तर पर चल रहे मरमत कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने पर जोर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+