DDU University में नए ऑडिटोरियम का होगा निर्माण: कुलपति
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज भौतिक विज्ञान विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने विभाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से विभाग में बेहतर शैक्षणिक एवं अनुसंधान की सुविधाओं को मुहैया कराने पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर कुलपति ने स्नातक तथा परास्नातक प्रयोगशालाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की।
कुलपति ने कहा कि भौतिक विज्ञान विभाग में प्रयोगशालाओं को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा।
इसके साथ ही कुलपति ने भौतिक विज्ञान विभाग में एक ऑडिटोरियम के निर्माण पर भी चर्चा की तथा एक और फ्लोर के निर्माण की भी बात कही।

Gorakhpur News:सामाजिक रैंकिंग’ में गोरखपुर विश्वविद्यालय की सुधरी रैंकिंग, मिला यह स्थान
ज्ञातव्य है कि कुलपति प्रो पूनम टंडन स्वयं एक सुप्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी है।
कुलपति विभाग की पुस्तकालय भी गई तथा विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।
निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता विज्ञान संकाय तथा कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी, विभाग के अध्यक्ष प्रो रविशंकर सिंह के साथ अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के व्यावसाय प्रशासन विभाग में एमबीए और बीबीए के विद्यार्थियों के कैरियर परामर्श के लिए आज दिनांक 30 मार्च, 2024 को एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसका विषय 'वित्तीय संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों के करियर को आकार देना' रखा गया।
इस व्याख्यान के लिए शाहिद कबीर, जो यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया विशाखापट्टनम के वरिष्ठ प्रबंधक और इसी विश्वविद्यालय में व्यवसाय प्रबंधन विभाग के पूर्व छात्र रहे हैं, को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications