DDU University News Gorakhpur: एमए,एमएससी सहित इन कक्षाओं का परीक्षाफल होगा घोषित, जानिए क्या है नई अपडेट
Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की एमए,एमएससी सहित कई कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा। कुलपति ने आदेश जारी कर परीक्षाफल शीघ्र घोषित किए जाने की सूचना दी।
इस आदेश के अनुसार एम०ए० भूगोल के तृतीय सेमेस्टर, एम०ए० शिक्षाशास्त्र के तृतीय सेमेस्टर, एम०ए० मंचकला के तृतीय सेमेस्टर, एम०ए० दृष्यकला के प्रथम सेमेस्टर, एम०एस-सी० वनस्पति विज्ञान के तृतीय सेमेस्टर, एम०बी०ए० के तृतीय सेमेस्टर, एम०ए० गृह विज्ञान (एक्सटेंशन) के तृतीय सेमेस्टर, बी०ए० के पंचम सेमेस्टर, बी०एस-सी० के तृतीय व पंचम सेमेस्टर, बी०कॉम० के पंचम सेमेस्टर, बी०एस-सी० गृहविज्ञान के पंचम सेमेस्टर, बी०कॉम० बैंकिग

और इन्सोरेंस के पंचम सेमेस्टर, बी०बी०ए० के पंचम सेमेस्टर, एल०एल-बी० के तृतीय व पंचम सेमेस्टर, बी०ए०एल०एल-बी० के तृतीय व पंचम सेमेस्टर, बी०टेक० मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तृतीय व पंचम सेमेस्टर, बी०टेक० कम्प्यूटर सांइस इंजीनियरिंग के तृतीय व पंचम सेमेस्टर, बी०टेक० इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग के तृतीय व पंचम सेमेस्टर, बी०टेक० इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के तृतीय व पंचम सेमेस्टर सत्र 2023-24 का परीक्षाफल घोषित किया जा रहा है।
होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने लोकप्रिय अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला होटल ब्रांडों में से एक, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, गोरखपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सफलतापूर्वक हस्ताक्षर किया। एमओयू पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन मैडम एवं कोर्टयार्ड बाय मैरियट के महाप्रबंधक श्री प्रसाद राव ने हस्ताक्षर किया। एमओयू होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी के छात्रों के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के लिए है जो पाठ्यक्रम का भाग है। कुलपति ने यूजीसी द्वारा प्रोत्साहित उद्योग-अकादमिक सहयोग के बारे में सभा को संबोधित किया, जो निश्चित रूप से व्यवहारिक कौशल और विशेषज्ञता को बढ़ाएगा साथ ही प्रबंधकीय दक्षताएँ विकसित करने का यह समझौता ज्ञापन वास्तव में छात्रों को होटल का वास्तविक अनुभव लेने में सहायता करेगा।












Click it and Unblock the Notifications