DDU University News : परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने के लिए कुलपति ने दिए यह निर्देश

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अध्यक्षता में सभी विभाग अध्यक्षों एवं संकाय अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कुलपति ने जोर देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी विभाग आंतरिक एवं वाह्य मूल्यांकन कराकर परिणाम घोषित करने की दिशा में कार्य करें।इसके साथ ही कुलपति ने कहा कि इन गर्मियों की छुट्टी में सभी कक्षाओं की समय सारणी तथा पाठ्यक्रम तैयार कर लिया जाए जिससे आगामी शैक्षिक सत्र को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए।

ddu

ग्रीष्म अवकाश का उपयोग शिक्षक तथा शोधकर्ता गुणवत्तापूर्ण शोध पत्र प्रकाशित करने में करें
बैठक में कुलपति ने सुझाव देते हुए कहा कि ग्रीष्म अवकाश में सभी शिक्षक तथा शोधकर्ता शोध कार्य तथा शोध प्रोजेक्ट पर कार्य करें जिससे बेहतर शोध पत्र प्रकाशित किए जाएं।

विभागाध्यक्षों की बैठक में कुलपति ने कहा कि गर्मियों की छुट्टी में जिन विभागों में पेयजल तथा टॉयलेट की समस्या है उनको दूर किया जाए। इस दिशा में सभी विभागाध्यक्ष कार्य करें जिससे आगामी शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को असुविधा न हो।

विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली / पुराना पाठ्यक्रम के अन्तर्गत सत्र 2023-24 के अन्तर्गत विधि संकाय के सम सेमेस्टर (विधि द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम् सेमेस्टर तथा बी०ए०एलएल०बी० द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम्, अष्ठम् एवं दसम् सेमेस्टर) की संस्थागत, भूतपूर्व एवं बैकपेपर / अंकसुधार के अर्ह छात्रों की परीक्षाएं दिनाक 24/05/2024 से प्रारम्भ होंगी। परीक्षा समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.ddugu.ac.in) पर अपलोड कर दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+