Gorakhpur News: DDU University में किए आवेदन में त्रुटि सुधार या संशोधन के लिए यह है अंतिम तिथि

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि में स्नातक, परास्नातक एवं शोध पात्रता परीक्षा (2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का आज आखिरी अवसर है।

अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार ,आवश्यक संशोधन करने और अपने अद्यतन प्रमाणपत्र अपलोड करने के लिए दो दिन का अवसर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 16 एवं 17 जून को आवश्यक संशोधन कर सकेंगे किन्तु नाम, संवर्ग, पाठ्यक्रम के नाम, वेटेज, मोबाइल नंबर तथा ईमेल में कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

अभ्यर्थी अपने जाति या ई डब्ल्यू एस प्रमाणपत्र को इसी अवधि में अपडेट भी कर सकेंगे। ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) अभ्यर्थियों के लिए तीन वर्ष के भीतर जारी (अर्थात 3 अप्रैल 2021 या उसके बाद निर्गत) प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य है। इसी प्रकार ईडब्ल्यूएस संबंधी वही प्रमाणपत्र मान्य होंगे जो इस वित्तीय वर्ष ( 1 अप्रैल 2024 को या उसके बाद निर्गत) में जारी होंगे।

ddu

इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया में हर स्तर पर अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। विस्तृत प्रवेश विवरणिका, सुगमतापूर्वक आवेदन एवं एकाधिक आवेदन हेतु ऑटोपोर्ट सुविधा के चलते आवेदकों को आसानी हुई है। यह प्रयास आगे के चरणों में भी जारी रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+