DDU University News: व्हिस्पर्स ऑफ़ द म्यूज प्रतियोगिता में विद्यार्थी दिखायेंगे अपनी रचनात्मकता
Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों के लिए 'व्हिस्पर्स ऑफ़ द म्यूज: स्व रचित कविता लेखन प्रतियोगिता' का आयोजन मंगलवार, 8 अक्टूबर को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता , कल्पनाशीलता, कवित्वशक्ति और अभिव्यक्ति के माध्यम से साहित्यिक कला के क्षेत्र में योगदान करने का अवसर प्रदान करना है।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी विभिन्न विषयों पर आधारित स्व रचित कविताएँ प्रस्तुत करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को अपनी भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है।अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष, प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि यह प्रतियोगिता हमारे पीजी छात्रों को साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक मंच प्रदान करेगी, जहां वे अपने विचारों और कल्पनाओं को कविताओं के माध्यम से प्रकट कर सकेंगे।

कुलपति, प्रो. पूनम टंडन, ने इस साहित्यिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास छात्रों को साहित्यिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।यह प्रतियोगिता अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है, और इसमें विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्र भाग ले सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications