Gorakhpur News: DDU University ने कौशल विकास सहित इन महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर छात्रों को किया जागरूक

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मूल्यवर्धित पाठ्यक्रमों के संचालन के योजनांतर्ग आज 7 जून को वाणिज्य विभाग द्वारा आयकर (आईटीआर और टीडीएस) की ई-फाइलिंग कोर्स का समापन हुआ।

कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष वाणिज्य संकाय प्रोफेसर श्रीवर्धन पाठक द्वारा अतिथियो के स्वागत उद्बोधन से हुआ। विभागाध्यक्ष द्वारा छात्रों को कोर्स के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो संजय मेधावी, प्रोफेसर, व्यवसाय प्रसाशन विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने अत्यंत समावेशी उद्बोधन में छात्रों को बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

ddu

उन्होंने आयकर अधिनियम की विभिन्न धाराओं, TDS/ TCS तथा नई शिक्षा नीति में मूल्यवर्धक विषयों के समावेश के बारे छात्रों को अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने कौशल विकास, करियर प्लैनिंग जैस महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी अपने ज्ञान से छात्रों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम की संरक्षिका कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने अपने उद्बोधन मे मुल्यवर्धित कोर्स को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए वणीज्य संकाय का उत्साह वर्धन किया। साथ ही वितीय स्वतंत्रता एवं निवेश हेतु बचत करने के प्रति युवाओ को जागरुक करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमो के महत्व को बताते हुए भविष्य मे ऐसे कार्यक्रमों के संचालन का अस्वशं दिया। कार्यक्रम के दौरान च आ परुल गुप्ता, सी ए शिशिर दुबे, सी ए जुगनू दुबे आदि ने कोर्स के संदर्भ मे अपने विचार प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम का संचालन विभाग की शिक्षिका डॉ पूर्णिमा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन सह-समन्वयक डॉ राहुल मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। ऑन लाइन आयोजित व्याख्यान में कार्यक्रम के संयोजक प्रो. रवि प्रताप सिंह, वाणिज्य विभाग के प्रो. अनिल कुमार यादव , प्रो आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव, डाॅ अंशु गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे तथा विभाग के अन्य अध्यापक विभाग में उपस्थित होकर कार्यक्रम से जुड़े रहे। कार्यक्रम में विभाग के अतिथि शिक्षक, जेआरएफ/ एसआरएफ तथा अन्य शोध छात्र व विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+