Gorakhpur News: DDU University ने इस क्लास के छात्रों के लिए बैक पेपर को लेकर जारी की यह जरूरी सूचना

Gorakhpur News: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर ने स्नातक पाठ्यक्रम के क्वालीफाईंग व नान-क्वालीफाईंग के माइनर को कैरिकुलर कोर्स में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर के छात्रों के लिए जरूरी सूचना जारी की है।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम के क्वालीफाईंग व नान-क्वालीफाईंग के माइनर को कैरिकुलर कोर्स में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर के प्रश्नपत्र PSY100 (Communication Skills and Personality Development) एवं HSC100 (Nutrition, Health and Hygine) एवं इसी ग्रुप के शेष प्रश्नपत्र FCA100, NCC100, NSS100, PHED100 एवं RR100 के भी ऐसे छात्र जो उपरोक्त सेमेस्टरों में भी क्वालीफाई नही किये हैं, उनके लिए भी पोर्टल खुलवाकर नियमानुसार कार्यवाही कर अंक अपलोड करने हेतु कुलपति द्वारा अनुमति प्रदान की गयी है। उक्त परीक्षा हेतु बैक पेपर के लिए पूर्व निर्धारित रूपये 500/- शुल्क के रूप में लिए जायेगा।

ddu

उक्त के क्रम में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के ऐसे छात्र/छात्राऐं जो स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम एवं षष्टम सेमेस्टर के ऐसे परीक्षार्थी जो सत्र 2023-24 तक की माइनर को-कैरिकुलर परीक्षा में नानक्वालीफाइ हैं, उन्हे भी निर्धारित शुल्क जमा करते हुए विशेष परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु छात्रों के अनुरोध पर मा० कुलपति जी के आदेश के क्रम में निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा फार्म पूरित किये जाने हेतु दिनांक 03/08/2024 से 06/08/2024 खोले गये पोर्टल की तिथि विस्तारित करते हुए दिनांक 10/08/2024 तक की जाती है।

विश्वविद्यालय एवं सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के ऐसे छात्र/छात्राओं को उपरोक्त वर्णित कैचो (07 कैच) में नान-क्वालीफाई है, वे पोर्टल पर जा कर अपना फार्म भर कर निर्धारित फीस जमा किया जाना समयान्तर्गत सुनिश्चित कर लें। यह व्यवस्था केवल उन्ही छात्र/छात्राओं को प्रदान किया गया है, जिनका परीक्षाफल सत्र 2023-24 में घोषित हुआ है तथा वे ही उक्त सन्दर्भित परीक्षा में बैठने हेतु अर्ह होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+