Gorakhpur News: DDU University ने शोध छात्रों के लिए की यह खास पहल, होगा यह फायदा
DDU University News Gorakhpur Uttar Pradesh: शोध-छात्रों के हित में गोरखपुर विश्वविद्यालय ने संस्थागत ई-मेल की सुविधा प्रदान करेगा। कुलपति प्रो. पूनम टण्डन के निर्देश पर विश्वविद्यालय में शोधरत सभी छात्र-छात्राएँ इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
ग़ौरतलब है कि संस्थागत ई-मेल को सुरक्षित एवं सुधीर्ण करने हेतु विश्वविद्यालय ने बीते दिनो गूगल वर्कस्पेस की एजुकेशन सेवाओं को ग्रहण किया था। इसके तहत विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों एवं अधिकारियों को संस्थागत ई-मेल उपलब्ध करायी जा चुकी है। अब यही सुविधा शोध-छात्रों के लिए भी शुरू की जाएगी। बहुत से प्रतिष्ठित जर्नल्स ने शोध-पत्रों में संस्थागत ईमेल को प्राथमिकता देते हैं। इसके अतिरिक्त संस्थागत ईमेल के माध्यम से शोध से सम्बन्धित कई सामग्रियों एवं संसाधनों की सुविधा मुफ़्त में मिलती है।

"शोध-छात्रों को संस्थागत ई-मेल मिलने से ना सिर्फ़ उन्हें विश्वविद्यालय की पहचान मिलेगी बल्कि वें अपने शोध-कार्यों को विश्वविद्यालय के नाम से सीधे जोड़ सकेंगे। इसका फ़ायदा छात्र एवं विश्वविद्यालय दोनो को मिलेगा।"
- प्रो. पूनम टण्डन, कुलपति
"इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए शोध-छात्रों को वेबसाईट पर उपलब्ध आवेदन-पत्र भरकर एवं उसे अपने विभागाध्यक्ष अथवा शोध-पर्यवेक्षक से अग्रसारित कराकर जमा करना होगा। उसके बाद उनको संस्थागत ई-मेल प्रदान कर दी जाएगी।"
- डा. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव, वेबसाईट प्रभारी
कुलपति ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को विशेष सुविधा होगी तथा तमाम प्रक्रियाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। इस पोर्टल से बेहतर सूचना प्रबंधन के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने की प्रक्रियाओं का स्वचालन होगा। प्रशासनिक प्रक्रियाओं को परिभाषित और नियंत्रित करने के लिए डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाना, छात्रों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी,संचालन, प्रबंधन और सुशासन की सर्वोत्तम प्रथाओं और कुशल प्रक्रियाओं को विकसित, निर्बाध तरीके से प्रौद्योगिकी और शिक्षा वितरण का एकीकरण इस पोर्टल के लाभ है।












Click it and Unblock the Notifications