Gorakhpur News: सीएम सिटी में सख्ती, कई होटल रेस्टोरेंट में फूड सेफ्टी विभाग का छापा
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों को लेकर जो नई गाइडलाइन जारी की है उसके बाद सीएम सिटी गोरखपुर में भी खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कई होटल, रेस्टोरेंट में बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया और जांच के लिए नमूने लिए गए।
Gorakhpur News: MMMUT में सिक्किम, मणिपुर सहित कई प्रदेशों के प्रशिक्षुओं को किया गया प्रशिक्षित,होगा यह फायदा
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक कमिश्नर डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है वह सभी के हित में है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा मालिको को इसका विशेष ध्यान रखना होगा।

उन्होंने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट , ढाबा सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर इस नियम का पूर्णतः पालन हो सके इसके लिए कुछ होटल रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया। जांच के लिए नमूने भी लिए गए। इसके साथ थी दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। इसके बाद लापरवाह लोगों पर कड़ी करवाई भी की जायेगी ।
Recommended Video
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी के सभी ढाबों,रेस्टोरेंट के लिए एक एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसका पालन अब हर ढाबों/रेस्टोरेंट के मालिकों को करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications