GorakhpurNews: 'एक शख्स पोएट्री हाउस ने' प्रतिभाओं को दिया मंच, खिले युवाओं के चेहरे
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रतिभाओं को लगातार मंच देने का काम कर रहा है। इसी क्रम में एक शख्स पोएट्री हाउस' ने प्रतिभाओं को मंच दिया। इस कार्यक्रम में तीस से अधिक प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया।
एक शख्स पोएट्री हाउस के संस्थापक अर्जुन सिंह ने कहा कि हम सभी का उद्देश्य उन प्रतिभाओं को मंच देना है जो इसके अभाव में आगे नही बढ़ पाते हैं। इसके माध्यम से आज हमने कविता पाठ, गायन, मिमिक्री सहित अन्य कलाकारों को मंच देने का काम किया। कलाकारों में प्रतिभा है और ये अवश्य आगे बढ़ेंगे।

संस्थापक सचिन करनवाल ने कहा कि इस मंच के माध्यम से हम कलाकारों की प्रतिभा को सभी के सामने लाने का काम कर रहे है। ताकि समाज में प्रतिभाओं का सम्मान हो सके।
Recommended Video
ये हैं विनर
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बिट्टू आइकॉनिक, द्वितीय पुरस्कार तान्या श्रीवास्तव और तीसरा पुरस्कार आराध्या गुप्ता को मिला।
Gorakhpur News: DDU University के एमए शिक्षाशास्त्र प्रथम सेमेस्टर में रिक्त सीटों पर इस तिथि को होगा प्रवेश
ये हुईं प्रतियोगिताएं
इस आयोजन में पोएट्री, स्टोरी टेलिंग, रैप सिंगिंग, स्टैंड अप कॉमेडियन सहित अन्य प्रतियोगिता हुई।
इस कार्यक्रम का संयोजन हर्ष शुक्ला ने किया जबकि संचालन सुरभि चतुर्वेदी और तन्नू सिंह ने किया। कार्यक्रम में कलाकार राजन शर्मा, बिट्टू आईकॉनिक, विजय कश्यप, त्रिशक्ति साहनी, अर्पिता, नेहा सिंह, शशि कुमार वर्मा, जानवी, राकेश यादव, साक्षी खेतान, गीत ,शालू शर्मा, करिश्मा सिंह, नीतिश सिंह, अभिषेक कश्यप, श्वेता सुरभि, आदित्य सिंह, सूर्यकांत यादव, सिद्धार्थ मिश्र,चीफ गेस्ट डॉक्टर शिल्पी राज सिंह ,डॉक्टर पल्लवी
डॉक्टर विवश्वन प्रधान,बी एन दीक्षित,संदीप यादव,अमन यादव,सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications