घर का ताला था टूटा, आलमारी से गायब थे लाखों के जेवरात, नोएडा से जब गोरखपुर लौटा परिवार तो रह गया दंग

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से घर में लाखों की चाेरी का मामला सामने आया है। जिस घर में चोरी हुई वह परिवार पिछले कुछ दिनों से नोएडा में था। घर में ताला लगा हुआ था। जब वे लौटे तो दंग रह गए। घर से लाखों का सामान चोरी हो चुका था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी।

जानकारी के मुताबिक, राजघाट थानाक्षेत्र के हांसूपुर के रहने वाले नीतीश गुप्ता 17 अप्रैल को नोएडा गए थे। मंंगलवार को जब वे नोएडा से अपने घर लौटे तो घर का हाल देख दंग रह गए। ताला टूटा था। आलमारी से लाखों के जेवरात गायब थे। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उनका परिवार दंग रह गया।

gorakhpur

परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजघाट पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को छानबीन में घर में जगह-जगह गुटखा के पैकेट, शराब की बोतलें भी मिली।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे देखें जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+