DDU University: एमएससी एग्रीकल्वर चतुर्थ सेमेस्टर सहित इन विषयों की परीक्षा की संशोधित समय सारणी हुई जारी

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2023-24 के अन्तर्गत स्नातक , स्नातकोत्तर ,डिप्लोमा सम सेमेस्टर की दिनांक 15 अप्रैल से गतिमान परीक्षाओं के सन्दर्भ में विद्यार्थियों की सूचित किया जाता है की एम०एस-सी० एग्रीकल्वर, चतुर्थ सेमेस्टर तथा एम०एस-सी० एग्रीकल्वर जेनेटिक्स ऐन्ड प्लांट ब्रीडिंग, द्वितीय सेमेस्टर प्रोग्राम की संशोधित समय सारणी जारी की गई है।
इसके साथ ही पी०जी० डिप्लोमा, आपदा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबन्धन, द्वितीय सेमेस्टर की समय सारणी भी जारी की गई है।पूर्व में दिनांक 12 अप्रैल के क्रम में जारी समय सारणी में उपरोक्त प्रोग्राम की परीक्षाएँ संशोधित समय सारणी के अनुसार संचालित की जायेंगी।

ddu
इन पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी संशोधित समय सारणी के अनुसार परीक्षाओं में शामिल हो।

दूसरे दिन सम सेमेस्टर प्रणाली परिक्षाएं सकुशल संपन्न
विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों ने सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2023-24 के अन्तर्गत स्नातक/ स्नातकोत्तर/डिप्लोमा प्रोग्राम की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार को सकुशल संपन्न हुई।
सेमेस्टर प्रणाली परीक्षाओं के लिए मंगलवार को विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालय में 21,686 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 988 अनुपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय केंद्र पर पहली पाली में कुल 2060 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 84 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 2804 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 283 अनुपस्थित रहे।
सेमेस्टर प्रणाली परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कुल 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तथा इसमें कुल 2,70,037 विद्यार्थी पंजीकृत है। विश्वविद्यालय केंद्र पर करीब 15706 विद्यार्थी सम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+