Gorakhpur News: क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान
Gorakhpur News: स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय नांदेड़ में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की महिला टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया l टीम की सदस्य रंजना राजपूत ने व्यक्तिगत रूप में इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल भी प्राप्त किया है l
देश के सौ से अधिक विश्वविद्यालय के लगभग 500 खिलाड़ियों के बीच विश्वविद्यालय टीम की खिलाड़ी रंजना राजपूत, रूबी कश्यप,निशा, पूजा पटेल, सपना पटेल एवं खुशबू पटेल ने यह उपलब्धि हासिल की है l अब से पूर्व विश्वविद्यालय की क्रॉस कंट्री टीम ने 2017 और 2018 में भी इसी प्रतियोगिता में टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था l इसी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग टीम ने भी पांचवा स्थान प्राप्त किया है l

Gorakhpur News:CM योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आए फरियादियों की सुनी समस्याएं, दिए यह निर्देश
टीम की इस शानदार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति माननीय प्रो पूनम टंडन जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है l विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो विमलेश कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष प्रो विजय चहल प्रो आलोक कुमार गोयल कोषाध्यक्ष प्रो प्रत्यूष दुबे सचिव डॉ राजवीर सिंह संयुक्त सचिव डॉ मनीष पांडे टीम मैनेजर डॉ बृजेश कुमार प्रशिक्षक चंद्र प्रकाश सिंह ने भी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l












Click it and Unblock the Notifications