महराजगंज- बांसगांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
Gorakhpur News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में व गोरखपुर की बांसगांव लोकसभा सीट में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी झांसी में सभा करेंगे।
पार्टी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 मई को महराजगंज व बांसगांव में सभा करेंगे। वह दोपहर 12.15 बजे जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में पार्टी प्रत्याशी विधायक वीरेन्द्र चौधरी के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज गोरखपुर में बांसगांव से पार्टी प्रत्याशी सदल प्रसाद के पक्ष में जनसभा करेंगे। इन सभाओं में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने बताया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 मई को दोपहर 2.30 बजे क्राफ्ट मेला मैदान झांसी में पार्टी प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के पक्ष में जनसभा करेंगे। वहीं राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय 13 मई को सुबह 11 बजे श्रावस्ती में इंडिया गठबंधन दल की समन्वय बैठक करेंगे।
साथ ही कांग्रेस के न्याय पत्र को घर-घर तक तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे। इसके बाद एक बजे गोंडा में गोंडा व कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र की बैठकों में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications