कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें काम- रवि किशन

MP Ravi Kishan News Gorakhpur: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में हो रहे विकास व निर्माण कार्यों का हाल जाना। इसके साथ ही सांसद ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया।

इन कार्यों का सांसद ने किया निरीक्षण

सांसद रवि किशन ने गोरखनाथ ओवरब्रिज, मनीराम बालापार टिकरिया ओवरब्रिज, बरगदवां फर्टिलाइजर ओवरब्रिज, खजांची चौराहा, पादरी बाजार ओवरब्रिज,पैडलेगंज ओवरब्रिज और राप्ती राजघाट सेतु के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

ravi kishan

अधिकारियों को किया निर्देशित

निरीक्षण के दौरान सांसद ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि कार्यों को गुणवत्ता युक्त तरीके से समय से पूरा किया जाए। इसने किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम का है शहर
सांसद ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का शहर है। यहां का हर काम पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण होता है। इसलिए इसका विशेष ध्यान रखें।

तेजी से बदली तस्वीर
सांसद रवि किशन ने कहा कि यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसी चीज की कमी नहीं की है। गोरखपुर के विकास के लिए उन्होंने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। आज गोरखपुर विकसित शहरों में शामिल हो चुका है। विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

अपना देश पूरे विश्व में अलग पहचान बना चुका है
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज अपना देश पूरे विश्व में अलग पहचान बना चुका है। हर क्षेत्र ने तीव्र विकास हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+