Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Lok Sabha Chunav: सातवीं बार महराजगंज के सांसद बने पंकज चौधरी, जनता ने कायम रखा भरोसा

Pankaj Chaudhary News Maharajganj: देश के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रिकार्ड बनाते हुए एक बार फिर महराजगंज लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। इस सीट से सात बार जीत दर्ज करने वाले वह पहले व्यक्ति है। महराजगंज की जनता ने एक बार फिर पंकज चौधरी पर अपना भरोसा जताया है। इस सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी थे। जिन्होंने कांग्रेस से चुनाव लडा था।

pamkaj

महराजगंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को कड़ी टक्कर में 35451 मतों से पराजित कर जीत की हैट्रिक लगाई है। लोकसभा में सातवीं बार कमल खिलने पर लोगों में उत्साह है। अंतिम राउंड में पंकज चौधरी को कुल 591310 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी इंडी गठबंधन के वीरेंद्र चौधरी को 555859 मतों से संतोष करना पड़ा। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है।

2019 लोकसभा के चुनाव में बीजेपी के पंकज चौधरी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 7,26,349 वोट मिले थे. जबकि सपा के अखिलेश सिंह 3,85,925 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत 72,516 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं. 2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, महाराजगंज की जनसंख्या लगभग 27 लाख थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+