Gorakhpur: विपक्षियों को प्रशासन पर नहीं है ऐतबार, स्ट्रांग रुम के बाहर शिफ्ट में दे रहे पहरा

गोरखपुर में विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता डीडीयू विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रुम के बाहर दिन रात शिफ्ट में पहरा दे रहे हैं।

nagar nigam

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद सभी को मतगणना का इंतजार है। गोरखपुर में विपक्षियों को मतगणना को लेकर प्रशासन पर संदेह है। उन्हे ईवीएम मशीन बदले जाने का डर भी सता रहा है। इसलिए विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ता स्ट्रांग रुम के बाहर दिन- रात शिफ्ट वाइज पहरा दे रहे हैं।

यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण में गोरखपुर नगर निगम में कुल 36.74% वोट पोल हुआ था। जो बेहद ही कम है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के लोग यह कयास लगा रहे हैं कि कम प्रतिशत वोट में उनके मत ज्यादा पड़े हैं। ऐसे वो अपने मेयर प्रत्याशी काजल निषाद के जीतने का दावा कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी अपने जीतने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में बसपा व आप पार्टी के कार्यकर्ता भी स्ट्रांग रुम के बारह पहरा दे रहे हैं। इन्हे ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ का डर सता रहा है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में 13 तारीख को मतगणना होगी। ईवीएम मशीनों को यहां बनाए गए तीन स्ट्रांग रूम में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है। समर्थक स्ट्रांग रुम के बाहर बैठे हैं। कोई अधिकारी या कर्मचारी सामान लेकर वहां पहुंचता है तो बाकायदा उसकी जांच इन प्रत्याशियों के समर्थको द्वारा की जाती है।

सपा प्रत्याशी काजल निषाद का कहना है कि इस बार गोरखपुर की जनता ने मुझे पूरा स्नेह दिया है। मेरी जीत जनता ने सुनिश्चित की है। सिर्फ परिणाम आना बाकी है। हमें भाजपा सरकार व प्रशासन पर जरा भी विश्वास नहीं है। ये लोग ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ कर सकते हैं। इसलिए हमारे समर्थक स्ट्रांग रुम के बाहर दिन रात पहरा दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+