UP Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव में सपा ने खेला यह दांव, बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें
Basti: बस्ती नगर निकाय चुनाव में नगरपालिका सीट पर लड़ाई दिलचस्प नजर आ रही है। सपा प्रत्याशी इस बार जीतने का तो भाजपा प्रत्याशी हैट्रिक लगाने की जुगत में हैं।

UP Nikay Chunav Basti: बस्ती नगर पालिका चुनाव दिलचस्प होते नजर आ रहा है। एक तरफ भाजपा जहां जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है तो सपा पहली बार इस सीट पर जीत दर्ज करने के फिराक में है। नगर पालिका के 40 साल के इतिहास में सपा कभी विजयी नहीं हुई है। इस बार सपा जीतने का खासा प्रयास कर रही है। सपा को छोड़कर इस सीट पर बीजेपी, कांग्रेस व सपा के प्रत्याशी काबिज रहे हैं। एक नजर डालते हैं इस बार के समीकरण पर।
इस बार हो रहे नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रुप में सपा ने अंकुर वर्मा की पत्नी नेहा वर्मा को खड़ा किया है। अंकुर वर्मा की छवि बेहद साफ सुथरी व सरल स्वभाव की है। बीस साल से अधिक का राजनीतिक अनुभव रखने वाले अंकुर के मैदान में आने से लड़ाई दिलचस्प हो गयी है। सपा इस अभिशाप को मिटाना चाहती है, तो वहीं बीजेपी हैट्रिक बनाना चाहती है।
अंकुर वर्मा पिछले निकाय चुनाव में कांग्रेस से चुनाव लड़े थे मगर वो महज 2800 वोट से बीजेपी के प्रत्याशी से हार गए, अंकुर वर्मा और उनकी पत्नी नेहा वर्मा बीजेपी को कड़ी टक्कर देते नजर आए थे। ऐसे में इस बार वो फिर कड़ा टक्कर देंगे।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications