Mahrajganj News: आंगनबाड़ी किटों का वितरण करेंगी राज्यपाल, बैंकों ने की यह खास पहल

Maharajganj News: राज्यपाल के जनपद में 17 मार्च को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में जनपद के सभी बैंकों द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (SCR) के अंतर्गत 180 आंगनवाड़ी किटों के वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसे राज्यपाल के कर-कमलों द्वारा संपन्न किया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय में निर्धारित किया गया है, जिसमें जिला प्रशासन, बैंक अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक भूपेंद्र मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न बैंकों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को किट उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा 35 किट, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा 25 किट एवं बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB),बैंक ऑफ इंडिया ,इंडियन बैंक द्वारा 15 -15 किट तथा कैनरा बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, बड़ोदा उ.प्र. ग्रामीण बैंक द्वारा 10-10 किट वितरित की जाएंगी। अन्य बैंकों द्वारा भी इस अभियान में योगदान दिया जा रहा है, विभिन्न बैंकों के सहयोग से कुल 180 किट का वितरण किया जाएगा।

maharajganj

इस अवसर पर राज्यपाल अपने संबोधन में आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डालेंगी और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बैंकों के योगदान को प्रोत्साहित करेंगी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी , जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य विकास अधिकारी , अग्रणी जिला प्रबंधक भूपेंद्र मिश्र व अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

बैंक प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि वे समाज कल्याण हेतु इस प्रकार की गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+