गोरखपुर में आशा वर्कर की प‍िटाई के मामले का स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने ल‍िया संज्ञान, कहा- सख्‍त कार्रवाई होगी

गोरखपुर, जून 08: यूपी के गोरखपुर जिले में आशा वर्कर की प‍िटाई के मामले में पुलिस ने व‍िभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह ने मामले में संज्ञान ल‍िया है। उन्‍होंने कहा कि मामले की जांच के लिए टीम गठ‍ित की गई है। आशा वर्कर्स की सुरक्षा हमारी ज‍िम्‍मेदारी है। आरोप‍ियों के खि‍लाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

UP Health Minister on ASHA worker case who allegedly abused by villagers in gorakhpur

जान‍िए क्‍या है पूरा मामला ?

जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता गीता सिंह जंगल डुमरी में 45 वर्ष से ऊपर वालों का कोविड टीकाकरण का सर्वे करने पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान पप्पू पासवान के घर नाम नोट करने के बाद पहचान पत्र की मांग की तो परिवार के लोगों ने आशा कार्यकर्ता का रजिस्टर फाड़ दिया। साथ ही परिवार के पप्पू पासवान, दुखनि, जियनी देवी, रघुवर धनई, सरस्वती देवी,महारी और विगाणु ने मिलकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर एएनएम पहुंची तो पड़ोसियों ने उसके साथ भी अभद्रत व्‍यवहार क‍िया। साथ ही धमकी दी कि जो भी टीका लगवाने के लिए बुलाएगा उसे पीटा जाएगा।

पुलिस ने दर्ज की FIR, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा- आरोप‍ियों के खि‍लाफ होगी कार्रवाई

इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने गुलरिहा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने की धारा में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामला शासन तक पहुंच गया है। प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा क‍ि जांच के लिए टीम बनाई गई है। आशा वर्कर की सुरक्षा हमारी ज‍िम्‍मेदारी है। आरोप‍ियों के खि‍लाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+