Gorakhpur News: प्रदेश भर में 5 हजार अभ्युदय विद्यालय स्थापित करेगा विश्व बैंक

विश्व बैंक की टीम ने गोरखपुर का दो दिवसीय दौरा किया।इसके साथ ही टीम ने यहां की शिक्षा का हाल जाना।विश्व बैंक की नौ सदस्यीय टीम राज्य परियोजना कार्यालय पाठ्यपुस्तक अधिकारी श्याम किशोर तिवारी और यूनिसेफ कंसलटेंट राजीव के

गोरखपुर,4अगस्त:अब उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।बच्चे अत्याधुनिक क्लास रुम में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।जी हां,विश्व बैंक उत्तर प्रदेश में पांच हजार अभ्युदय विद्यालयाय खालेने की तैयारी में है।आधुनिकता के साथ इन विद्यालयों में गणित विज्ञान और कंप्यूटर की प्रयोगशाला भी बनाई जाएगी। विद्यालय में टेबलेट और स्मार्ट क्लास के जरिये पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों की सुविधा के लिए बाल वाटिका का निर्माण भी कराया जाएगा।विद्यालय में ओपने जिम की व्यवस्था की जाएगी।

abyuday

विश्व बैंक की टीम ने किया दौरा
विश्व बैंक की टीम ने गोरखपुर का दो दिवसीय दौरा किया।इसके साथ ही टीम ने यहां की शिक्षा का हाल जाना।
विश्व बैंक की नौ सदस्यीय टीम राज्य परियोजना कार्यालय पाठ्यपुस्तक अधिकारी श्याम किशोर तिवारी और यूनिसेफ कंसलटेंट राजीव के साथ गोरखपुर पहुंची। डायट में एकेडमिक टीम के साथ की समीक्षा बैठक की गई। विश्व बैंक के टीम में शबनम सिन्हा, प्रद्युम्न भट्टाचार्जी, कनुप्रिया मिश्रा, सरह लाइप, पपिआ भट्टाचार्जी, नइल बुट्चर, बोधिसत्य दत्ता, स्वाती गैमलील और ऋषिकेश कोलत्कर शामिल रहे।

विश्व बैंक की टीम के सामने मंगलवार को निपुण भारत मानिटरिंग सेंटर में सीडीओ संजय कुमार मीना ने बेसिक विभाग में चल रही कायाकल्प योजना, कस्तूरबा विद्यालय एवं निपुण भारत मिशन योजना में शासन की भूमिका, निर्देश एवं योजना के क्रियान्वयन की प्रस्तुति की। उन्होंने विद्या भवन लखनऊ में स्थित प्रदेश मानिटरिंग सेंटर द्वारा किये जा रहे कार्यो से शिक्षा में होने वाले बदलावों पर भी चर्चा की।

जिला समन्वय निर्माण रमेश चंद ने प्रदेश में अभ्युदय कार्यक्रम द्वारा प्रत्येक ब्लाक के पांच कंपोजिट विद्यालयों को कक्षा 12 तक उच्चीकृत किये जाने की योजना से विश्व बैंक की टीम को अवगत कराया। इसके लिए विद्यालय की भूमि एवं अन्य आवश्यकताओं की समीक्षा के लिए टीम ने कंपोजिट विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जंगल कौड़िया का निरीक्षण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+