Gorakhpur News: ठंड के सितम में बच्चों ने DM से की अपील, कहा -"सर, अब तो कर दीजिए छुट्टी"
Gorakhpur Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाएं लोगों को घरों में कैद करने के लिए मजबूर कर रही हैं। अधिकांश लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं । ऐसे में सीएम सिटी गोरखपुर में 5 से 6 साल के बच्चों को स्कूल जाने के लिए निकाला पड़ रहा है। वन इंडिया हिंदी ने कुछ बच्चों और अभिभावकों से बात की।
सेंट जोसेफ स्कूल में एलकेजी में पढ़ने वाले समीर ने कहा, 'अंकल बहुत ठंड है, छुट्टी हो जाती तो ठीक रहता।" इनके पिता आशुतोष ने कहा कि जिस तरह से ठंड पड़ रही है अब प्रशासन को छुट्टी कर देनी चाहिए।

Gorakhpur News: MMMUT ने कंप्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए की गई खास पहल, होंगे ये फायदे
वहीं पिलर्स में पढ़ने वाले यूकेजी के प्रथम ने कहा , " अब स्कूल आने का मन नहीं कर रहा, ठंड लग रही है। इनके पिता सुजीत कहते हैं कि छोटे बच्चों को स्कूल आने में दिक्कत हो रही है। ठंड भी काफी पड़ रही है। डीएम को स्कूलों में छुट्टी कर देनी चाहिए।
सेंट्रल अकादमी में पढ़ने वाले शुभम कहते है कि ठंड इतनी है कि स्कूल आने का मन नहीं कर रहा।
एचपी चिल्ड्रन स्कूल में पढ़ने वाले आरव कहते है कि मुझे तो आज स्कूल आने का बिल्कुल मन नहीं था। बहुत ठंड लग रही रही। छुट्टी हो जाए तो ठीक रहेगा। इनके पिता महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन से अपील करूंगा कि कम से कम छोटे बच्चों के स्कूल में छुट्टी कर दे।












Click it and Unblock the Notifications