MMMUT ने NIRF Ranking 2025 के लिए किया आवेदन, जानिए क्या है इसका महत्व?
MMMUT Latest News In Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष जारी की जाने वाली शैक्षिक संस्थानों की गुणवत्ता रैंकिंग 'एनआईआरएफ ' (नेशनल इंस्टी्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) की वर्ष 2025 की रैंकिंग में प्रतिभागिता के लिए आज आवेदन दाखिल कर दिया। विश्वविद्यालय ने पांच श्रेणियों क्रमशः इंजीनियरिंग, ओवरऑल, मैनेजमेंट, इनोवेशन, एवं सस्टेनेबिलिटी श्रेणी में रैंकिंग के लिए आवेदन दाखिल किया है। ज्ञात हो कि ओवरऑल श्रेणी में आवेदन से ही विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय, एवं ओवरऑल श्रेणी की रैंकिंग की जाती है।
उल्लेखनीय है कि एम एम एम यू टी ने पहली बार मैनेजमेंट श्रेणी और सस्टेनेबिलिटी श्रेणी में रैंकिंग के लिए आवेदन किया है। वर्ष 2024 की NIRF रैंकिंग में एम एम एम यू टी को इंजीनियरिंग श्रेणी में देश भर में 84वाँ स्थान, विश्वविद्यालय श्रेणी में देश भर में 94वाँ स्थान, और सरकारी राज्य विश्वविद्यालय श्रेणी में देश भर में 40वाँ स्थान प्राप्त हुआ था।

विवि के आई क्यू ए सी निदेशक प्रो वी एल गोले ने बताया कि एन आइ आर एफ द्वारा विभिन्न मानकों जैसे कि छात्र छात्राओं की संख्या, छात्र शिक्षक अनुपात, संसाधनों की उपलब्धता एवम् सदुपयोग, शिक्षकों एवं शोध छात्रों द्वारा प्रकाशित किए जा रहे शोध की संख्या एवम् गुणवत्ता, पेटेंट, छात्रों की प्लेसमेंट, परीक्षा का स्तर, अन्य राज्यों/ राष्ट्रों के छात्रों, महिलाओं, और आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रतिनिधित्व आदि मानकों पर किसी भी संस्थान को परखा जाता है। इन मानकों में प्रदर्शन के आधार पर संस्थाओं को अंक प्रदान किए जाते हैं और सभी संस्थान को मिले अंकों के आधार पर रैंकिंग की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications