DDU University: किकबॉक्सिंग विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं सनी अब इस प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

DDU University Latest News In Hindi Gorakhpur: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीए छठे सेमेस्टर के छात्र सनी सिंह का चयन चौथे वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए हुआ है, जो 1 से 5 फरवरी 2025 तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सनी सिंह को ईडन कैफे, माइंडैक्सब्रू और मैरियन फाउंडेशन से प्रायोजन प्राप्त हुआ है।

सनी सिंह ने पूर्व में किकबॉक्सिंग विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शीर्ष 10 में पांचवां स्थान हासिल किया था। वह दो बार राज्य स्तरीय और दो बार राष्ट्रीय स्तरीय पदक विजेता भी रह चुके हैं।

ddu

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, डीएसडब्ल्यू अनुभूति दुबे, क्रीड़ा परिसर अध्यक्ष विमलेश मिश्र और डॉ. मनीष पांडे ने सनी सिंह को बधाई दी है। सनी सिंह के कोच सनी निषाद ने भी उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

सनी सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच सनी निषाद, परिवार, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन और प्रायोजकों श्री अमित बथवाल एवं श्री अमरीश एंड्रयू चंद्रा को दिया है।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा, "सनी सिंह की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+