DDU University: शोध पात्रता परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, अब इस तारीख तक मौका
DDU University Latest News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की गई थी। इस बीच विभागों द्वारा पार्ट टाइम सीटों सहित पूरक विवरण उपलब्ध कराए जाने के बाद विद्यार्थियों के हित में कुलपति प्रो पूनम टंडन के आदेश के बाद अब इसे 13 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। शोध पात्रता परीक्षा इस महीने के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होते ही विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।

शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित बारह दिवसीय पुनश्चर्या कार्यक्रम सकुशल संपन्न*
मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र और शिक्षा संकाय, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में 'शिक्षा में नवाचार और नैतिकता' विषय पर आयोजित पुनश्चर्या पाठ्यक्रम के अंतिम दिन के प्रथम सत्र में, राष्ट्रीय शैक्षिक नियोजन एवं प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली की प्रोफेसर आरती श्रीवास्तव द्वारा अकादमिक नेतृत्व विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। प्रो श्रीवास्तव ने अपने व्याख्यान में अकादमिक नेतृत्व के विभिन्न आयामों की चर्चा की ।
अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि अकादमिक नेतृत्व अन्य सभी प्रचलित नेतृत्व के प्रकारों से बहुत कठिन है, जिसमें विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति, विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ विश्वविद्यालयों की अवसंरचना, प्रत्यायन एवं ग्रेडिंग से संबंधी चुनौतियों की भी चर्चा की । अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने अकादमिक नेतृत्व को प्रभवित करने वाले कारणों की भी चर्चा की । प्रो श्रीवास्तव ने उच्च शिक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा ही किसी राष्ट्र के विकास में महती भूमिका निभा सकता है । बेहतर उच्च शिक्षा न केवल प्रत्येक व्यक्ति के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है अपितु राष्ट्र के सम्पूर्ण विकास में भी महत्वपूर्ण हो सकता है । प्रोफेसर श्रीवास्तव ने अकादमिक नेतृत्व की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों के साथ अकादमिक नेतृत्व की विभिन्न चुनौतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।












Click it and Unblock the Notifications