DDU University ने पर्यावरण संरक्षण के लिए की यह खास पहल, होंगे ये फायदे
DDU University News Gorakhpur: पर्यावरण जीवन का अभिन्न अंग है इसे शुद्ध रखना तथा प्रदूषण मुक्त रखना धरती पर जीवन की संभाव्यता को संभव बनाती है। ये बातें रासेयो, दी द उ गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा भौवापार, गोरखपुर में चलाए जा रहे सप्तदिवसीय विशिष्ट शिविर के पांचवे दिन बतौर मुख्य अतिथि डॉ सत्यनारायण विश्वकर्मा, सहा. आचार्य, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को बतलाई।
उन्होंने जल संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया। भारतीय संस्कृति में ही पर्यावरण संरक्षण के बीज सान्निहित है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रकाश प्रियदर्शी, डॉ दुर्गावती यादव, डॉ रामकीरत सिंह, डॉ रश्मि रानी दी द उ गोरखपुर विश्वविद्यालय ने भी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं के कार्यों को सराहा तथा उनका उत्साहवर्धन किया। आज के ही दिन रासेयो समन्वयक डॉ सत्यपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ शिविर का औचक निरीक्षण भी किया। सुबह भौवापार ग्राम ने पर्यावरण को लेकर बृहद पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्री प्रकाश सिंह ने किया।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ७५वें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा संवाद भवन में आज "लिगेसियम - एलुमनी मीट 2025" का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया।












Click it and Unblock the Notifications