DDU University: ‘माई कैंपस, माई प्राइड, माई रिस्पॉन्सिबिलिटी' अभियान के तहत शोध छात्रों ने की यह खास पहल
DDU University Latest News Uttar Pradesh: 'माई कैंपस, माई प्राइड, माई रिस्पॉन्सिबिलिटी' अभियान के अंतर्गत अंग्रेज़ी विभाग के शोधार्थी और विद्यार्थी एक अनूठी पहल कर रहे हैं। स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल विभाग के संकल्प के साथ शोधार्थी विभाग को एक पौधा अर्पित कर रहे हैं और पुस्तकालय के लिए पुस्तकों का योगदान दे रहे हैं। यह अभियान माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व एवं प्रेरणा और विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ल के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया है।
अंग्रेज़ी विभाग ने इस पहल को विस्तार देते हुए एक नई परंपरा की शुरुआत की है। अब प्रि-पीएचडी प्रस्तुति पूर्ण करने वाले शोधार्थी विभाग को एक पौधा और पुस्तक अर्पित करेंगे। विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ल ने शोधार्थियों से चर्चा कर इस योजना को मूर्त रूप दिया।

आज शोधार्थी प्रीति यादव, श्वेता पटेल और योगेंद्र सिंह की प्रि-पीएचडी प्रस्तुति सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसके बाद उन्होंने अपने शोध सहयोगी को एक पौधा भेंट कर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी, साथ ही विभागीय पुस्तकालय के लिए पुस्तकों का योगदान दिया। गौरतलब है कि यह पुस्तकालय हाल ही में पूर्व विद्यार्थियों के प्रयासों से स्थापित किया गया है।
यह भी उल्लेखनीय है कि हाल ही में शोधार्थियों ने विभाग की एक दीवार को पेंट कर उसे 'लिटरेरी वॉल' का आकार दिया, जिससे विभाग का सौंदर्य और साहित्यिक वातावरण और समृद्ध हुआ है।
विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ल ने इस पहल को विभाग की अभिनव परंपरा बताते हुए कहा कि विभागीय शोधार्थी और विद्यार्थी इस अभियान का हिस्सा बनकर इसे सफल बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications