पीएम मोदी के मार्गदर्शन में पूरे विश्व के 'नेतृत्वकर्ता' के रुप में होगा भारत- योगी आदित्यनाथ
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर की पवित्र माटी को कलश में दिया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत यहां की मिट्टी को कलश में रखा गया। इस दौरान सीएम योगी ने आगामी वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की महाशक्ति के रुप में बताया।

एक नई महाशक्ति के रुप में होगा भारत इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आजादी का अमृत महोत्सव भव्यता व दिव्यता के साथ आयोजित किया। ये हम सबका सौभाग्य है कि आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में हम सबको नए भारत का दर्शन हो रहा है। नए भारत की 140 करोड़ की आबादी को आगामी 25 वर्ष की एक विस्तृत कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ने का एक अवसर पीएम ने सभी को दिया। जब देश आजादी का शताब्दी समारोह मना रहा होगा तब 2047 में प्रत्येक भारतीय के मन में एक इच्छा होगी कि सशक्त भारत एक नई महाशक्ति के रुप में हो। जो दुनिया का नेतृत्व करता हुआ दिखाई दे रहा हो।

प्रत्येक गांव से एकत्रित हो रहे कलश उन्होंने कहा कि एक शक्तिशाली भारत के लिए जो कार्यक्रम दिए गए हैं उस कार्यक्रम की श्रृखंला में माटी को नमन और वीरों को सलाम करने के लिए मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ गोरखपुर में कर रहा हूं। महानगर की टीम के द्वारा इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है।

आज यहां मुझे गोरखपुर की माटी को अमृत कलश के साथ जोड़ने का अवसर मिला है। प्रदेश भर के हर नगर निकाय से हर ब्लॉक से यह कलश एकत्र होकर लखनऊ और फिर दिल्ली के लिए जाएंगे। लखनऊ में आजादी के कलश की स्थापना हुई है। उस पवित्र कलश के स्थल पर ही प्रदेश का कलश स्थापित होगा।












Click it and Unblock the Notifications