UP Samuhik Vivah Yojana: सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए सीएम योगी, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित सामूहिक विवाह योजना में शामिल होकर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान 15 सौ वर-वधुओं का एक साथ विवाह हुआ। इस दौरान सीएम योगी ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस सामूहिक विवाह समारोह में अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक करीब तीन लाख शादियां करा चुकी है। 2017 के पूर्व प्रति जोड़े विवाह पर 31 हजार रुपये खर्च किए जाते थे बाद में इसे बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मातृ वंदना जैसे कई कार्यक्रम महिलाओं की सुरक्षा व प्रेरणा की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए सरकार ने संसद में एक नया विधेयक भी पारित किया है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत व नगर निकायों की तर्ज पर संसद व विधानसभाओं में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्राप्त होगा।

cm yogi gorakhpur

सीएम योगी ने कहा कि किसी एक शादी में समय निकाल पाना मुश्किल होता है लेकिन आज का यह आयोजन ऐसा शुभ व बड़ा कार्यक्रम है जहां मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और अधिकारी वर-वधु पक्ष के लोगों का स्वागत करने, नवयुगलों को शुभाशीष देने आए हैं।

समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित इस समारोह में 1500 जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंधे। इसमें हर जाति धर्म के लोगाें ने हिस्सा लिया। सीएम ने मंच से दस नवयुगलों को प्रमाण पत्र और उपहार-शगुन किट भेंट किया।

इस अवसर पर बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, विधायक श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, डॉ विमलेश पासवान, एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+