गोरखपुर में बोले सीएम योगी- पहले हर रोज होते थे प्रदेश में दंगे, अब स्थापित हो रहे हैं विकास के नए कीर्तिमान

विरोधियों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में हर रोज दंगे होते थे। प्रदेश में अराजकता का माहौल था। कोई कानून व्यवस्था नहीं थी।

cm yogi in gorakhpur

c इस दौरान सीएम विरोधियों पर जमकर बरसे। उन्होंने 2017 से पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा।

यूपी में हर रोज होते थे दंगे-
विरोधियों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में हर रोज दंगे होते थे। प्रदेश में अराजकता का माहौल था। कोई कानून व्यवस्था नहीं थी। भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। पर जनता ने इसे उखाड़ फेंका और बीजेपी की नीतियों को स्वीकार किया। प्रदेश में जबसे बीजेपी की सरकार आई लोगों का कानून में विश्वास बढ़ा,अपराध कम हुए,अपराधी घर छोड़ने पर मजबूर हो गए। आज प्रदेश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज उत्तर प्रदेश एक नए रुप में आप सब के सामने है। विकास का कोई विकल्प नहीं होता।

मानसून परिवर्तन पर रहना होगा सर्तक-
जलवायु परिवर्तन पर भी सीएम ने किसानों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि आए दिन मानसून परिवर्तन हो रहा है। मानसून एक माह भी नहीं रुकता। मानसून का दुष्प्रभाव फसलों को प्रभावित करेगा।जिससे किसानों की आय भी प्रभावित होगी। इस सारी चीजों के लिए हम सभी को तैयार रहना होगा। ताकि यदि कोई समस्या आती है तो उसका आसानी से निदान किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+