Gorakhpur News: गोरखपुर प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण में बोले सीएम योगी - सकारात्मकता को आगे बढ़ाना अहम जिम्मेदारी

Gorakhpur News Uttar Pradesh : उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। नवनिर्वाचित सदस्यों ने सीएम योगी की मौजूदगी में शपथ लिया। सीएम ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा और बधाई दी। सीएम योगी ने मीडिया को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र के चाैथे स्तंभ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गयी, लोकतंत्र का सजग प्रहरी मीडिया है। इस समय तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी से मीडिया संस्थानों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गयी है। सकारात्मकता को आगे बढ़ाना अहम जिम्मेदारी है।

gorakhpur press club

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन और लोकतंत्र की पहली शर्त संवाद है। हम जबरन अपनी बात को किसी पर थोप नहीं सकते हैं, लेकिन संवाद से बड़े से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं। वहीं जब भी हम संवाद की भाषा से अपने आप को अलग करते हैं तो नये संघर्ष को बढ़ावा मिलता है। हमें उस संघर्ष से बचने की आवश्यकता है। ऐसे में अगर मीडिया उस संवाद की भाषा को प्रभावित ढंग से आगे बढ़ाएगी तो निश्चित रूप से बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सीएम ने कहा कि संवाद को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम मीडिया है।

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीतेश मिश्र ने कहा कि जब कोई कर्मशील, प्रेरक और निवास्थ्र्य व्यक्ति अपनी उपाधिता से समाज और राष्ट्र को सर्वगाह हाेता है तो संबोधन के लिए बड़े से बड़ा व्यक्ति भी उनके व्यक्तित्व की ऊंचाई का आवह्न कराने में अपना सामथ्र्य साबित नहीं कर सकता है। सबकी वाणी और सबके मन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हम सभी के भाव ऐसे ही जुड़े हुए हैं। सुशासन, सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा विकास के अनेकाएक आयामों पर देश के सभी राज्यों के लिए नेतृत्व का अद्वितीय रोल मॉडल बन चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पत्रकार साथी भी आत्मीयता का बोध करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा कहते हैं कि समय के साथ न चलने वाला हमेशा पीछे छूट जाता है उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने समय के साथ चलना शुरू किया तो आज प्रदेश की ख्याति और उपलब्धियों की चर्चा चारों ओर है।

*नवनिर्वाचित कार्यकारिणी*
रीतेश मिश्र- अध्यक्ष
भूपेंद्र द्विवेदी-उपाध्यक्ष
पंकज श्रीवास्तव- महामंत्री
प्रिंस पांडेय- कोषाध्यक्ष
अंगद प्रजापति- संयुक्त मंत्री
विनय सिंह- पुस्तकालय मंत्री
राजीव कुमार पांडेय- कार्यकारिणी सदस्य
विवेक कुमार- कार्यकारिणी सदस्य
परमात्मा राम त्रिपाठी- कार्यकारिणी सदस्य

समारोह में मंच पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, राजेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ल, डॉ. विमलेश पासवान, महेंद्र पाल सिंह, पूर्व महापौर अंजू चौधरी, डॉ. सत्या पांडेय, सीताराम जायसवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+