CM Yogi News Gorakhpur: जनता दरबार में सख्त हुए सीएम योगी, कहा- 'अपहरण करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई'
CM Yogi News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में दूर-दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
सैकड़ों की संख्या में पहुंचे फरियादी
गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादी पहुंचे। फरियादी सुबह से ही सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान सीएम ने एक-एक फरियादियों की समस्याएं सुनी।

महिला फरियादी से सीएम ने पूछा
जनता दरबार में सीएम ने इलाज के लिए धन की मांग लेकर आई महिला से पूछा किसी डॉक्टर से दिखाया है क्या? डॉक्टर से दिखाकर इस्टीमेट बनवा लीजिए हम सहयोग करेंगे।

अपहरण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जनता दरबार में पहुंची महिला ने बताया कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर सीएम योगी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस मामले मेें त्वरित कार्रवाई की जाए।
ये आए मामले
जनता दरबार में सर्वाधिक मामले आवास, इलाज के लिए धन और जमीन विवाद से संबंधित आए।
सीएम ने अधिकारियों को किया निर्देशित
फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम ने वहां मौजूद उच्च अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications