CM Yogi ने गोरखपुर को दी 343 करोड़ की सौगात, 76 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुरवासियों को 343 करोड़ की 76 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं में 27.53 करोड़ रुपए की लागत से घंटाघर में बनने वाले बंधू सिंह कामर्शियल कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग के साथ ही 20.43 करोड़ रुपए से बनने वाले गौरव संग्रहालय का शिलान्यास भी शामिल रहा। यह कार्यक्रम मानसरोवर स्थित रामलीला मैदान में हुआ।
इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने निर्माण इकाई जल निगम नगरीय की 193 करोड़ 69 लाख 70 हजार रुपये की 2, यूपीआरएनएस प्रथम की 4 करोड़ 32 लाख 68 हजार रुपये की 3 और नगर निगम की 19 करोड़ 8 लाख 19 हजार रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
जबकि, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 24 करोड़ 40 हजार रुपये की 5, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन की 20 करोड़ 43 लाख की 1, यूपीआरएनएस प्रथम की 22 करोड़ 58 लाख की 4, नगर निकाय की 4 करोड़ 23 लाख 45 हजार की 8, लोक निर्माण विभाग खंड तीन की 19 करोड़ 77 लाख 53 हजार की 1, डूडा की 2 करोड़ 43 लाख 44 हजार रुपये की 19, और सीएण्डडीएस यूनिट 19 की 31 करोड़ 94 लाख 95 हजार रुपये की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इन सभी परियोजनाओं में सड़क, नाली, सीवरेज मैनेजमेंट, जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ विरासत के सम्मान के लिए गौरव संग्रहालय, ट्रामा सेंटर, और शहर के व्यस्त इलाके में जाम से निजात दिलाने वाले महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications