UP: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'नया गोरखपुर' के लिए जल्द शुरु होगी भू अधिग्रहण की प्रक्रिया

Gorakhpur News: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट नया गोरखपुर को लेकर जीडीए ने तैयारी तेज कर दी है। जल्द ही चार सौ एकड़ जमीन पर भू अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। नया गोरखपुर कुल छह हजार एकड़ में बसेगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 17 हजार करोड़ रुपये है। यहां पांच लाख लोगों के बसाने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 25 गांव के लोगों ने चार सौ एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों ने अपनी सहमति दे दी है। सरकार ने चार सौ करोड़ रुपए जीडीए को देने की स्वीकृत दे दी है। जीडीए धन मिलते ही सबसे पहले जमीनों की रजिस्ट्री शुरु करेगा। शेष जमीन के लिए बैठकों का क्रम जारी रहेगा।

gorakhpur

जीडीए ने शहर के उत्तर दिशा में बालापार व महराजगंज मार्ग पर और कुशीनगर मार्ग पर कुसम्ही के समीप इस टाउनशिप की योजना तैयार की है। चौरी चौरा तहसील के 13 गांव व सदर तहसील के 12 गांव में छह हजार जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

Gorakhpur: कूटरचित दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
जीडीए उपाध्यक्ष महेंन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि नया गोरखपुर आम लोगों के लिए सरकार की बहुत बड़ी योजना है। इसमें वर्तमान समय में चार सौ एकड़ जमीन अधिग्रहण पर किसानों की सहमति बन गयी है। धन मिलते ही अधिग्रहण की प्रक्रिया शुुरु कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+