वनटांगिया समाज के साथ सीएम योगी ने मनाई दिवाली, कहा- रोजगार और विकास ने बदली यूपी की तस्वीर
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में वनटांगिया समाज के साथ दीपावली का पर्व मनाया। सीएम योगी जब सांसद थे तब से पिछले कई दशकों से इस समाज के लोगों के साथ दिवाली पर्व मनाते आ रहे हैं। इस पर्व पर सीएम योगी ने पर्व मनाने के साथ 153 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में आयोजित दीपोत्सव समारोह में सीएम ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों से संबंधित 91 करोड़ रुपये की 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 62 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जो वनटांगिया समाज सैकड़ों सालों से समाज से पूरी तरह कटा एक दबा कूचला समाज था। आज यह गोरखपुर के एक विशिष्ट गांव के रुप में जाना जाता है। कड़े संघर्षों के बाद इसकी तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज यह समाज की मुख्य धारा में जुड़ चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क, पानी, आवास, बिजली हर तरह की उत्तम सुविधाएं यहां मिल रही हैं। यह तेजी से विकास की ओर अग्रसर है।

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की तस्वीर एक उत्तम प्रदेश के रुप में है। आज यहां विकास व रोजगार दोनों साथ-साथ हो रहा है। तेजी से उद्योगों का विकास हुआ है। शिक्षा,कृषि,स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में तीव्र गति से विकास हो रहा है।सीएम योगी वनटांगिया समाज के साथ वर्ष 2009 से ही बतौर सांसद दीपावली मनाते रहे हैं और छह साल पहले मुख्यमंत्री बनने के बाद भी यह जारी है।












Click it and Unblock the Notifications