UP: जनता दरबार में सीएम योगी ने जब बुजुर्ग महिला से पूछा 'क्या आपको पेंशन मिलती है', मिला यह जवाब

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ सभागार के बाहर दूर- दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। सीएम रविवार को गोरखपुर पहुंचे हैं।

सीएम ने दिलाया भरोसा
जनता दरबार में प्रदेश के कई जिलों से आए लोग सुबह से ही सीएम योगी के आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सीएम योगी जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सीएम योगी ने एक- एक कर फरियादियों की समस्याएं जानी। इसके साथ ही सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आप सभी की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा।

cm yogi

अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश
सीएम योगी ने सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निदान का निर्देश दिया। साथ ही सीएम ने कहा कि फरिदयादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय स्तर पर ही इनका समाधान किया जाए। फरियादियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Recommended Video

      UP: जनता दरबार में सीएम योगी ने जब बुजुर्ग महिला से पूछा 'क्या आपको पेंशन मिलती है', मिला यह जवाब

      महिला ने की नौकरी की मांग
      जनता दरबार में सीएम जब समस्याएं सुन रहे थे तब एक बुजुर्ग महिला ने उनसे नौकरी की मांग की। इस पर सीएम ने अधिकारियों से कहा कि इन्हे संविदा पर जहां जगह हो वहां लगाया जाए। इसके साथ ही सीएम ने उनसे यह भी पूछा कि क्या आप को पेंशन मिलती है। इस पर महिला ने कहा कि साहब पेंशन नहीं नौकरी चाहिए।

      परंपरागत दिनचर्या का पालन
      सीएम योगी ने सर्वप्रथम ब्रम्ह मुहूर्त में परंपरागत दिनचर्या का पालन करते हुए गुरु गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया एंव कुछ समय गौशाला में व्यतीत किया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+