Gorakhpur News: फिल्मों की शूटिंग के बाद अब म्यूजिक कंपनियों की पसंद बना गोरखपुर

Ravi Kishan News Uttar Pradesh: गोरखपुर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। रवि किशन के गोरखपुर का सांसद बनने के बाद यहां फिल्मों की शूटिंग तेज हो गई। बड़ी बजट की फिल्में यहां बनने लगी। अब इसमें एक और चीज शामिल हुई है वो है म्यूजिक कंपनियों का यहां अपना काम शुरू करना।

इसी क्रम में रविवार को सांसद रवि किशन ने पूर्वांचल की प्रतिभा को एक सशक्त मंच देने के लिए एएस मनोरंजन म्यूजिक कंपनी का गोरखपुर स्थित एक होटल में शुभारंभ किया।

RAVI KISHAN

सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में फिल्म शूटिंग हो रही है। गोरखपुर फिल्मों की शूटिग का हब बन चुका है। आज यहां बॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी सभी फिल्मों की शूटिग हो रही है। म्यूजिक कंपनिया यहां युवाओं को मंच देने का सराहनीय प्रयास कर रही हैं।

Gorakhpur News: सीएम की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति करेंगे पूर्वी यूपी के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण
इस अवसर पर निर्माता पंडित एसके शर्मा और निर्माता अखिलेश राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर विनय बिहारी, राकेश मिश्रा, मनीष कश्यप अनुपम यादव, यामिनी सिंह, रवि राजू टीपी, आशुतोष तिवारी, अवनीश बाबू और आर्यन बाबू भी मौजूद रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+