UP Board Result 2023: गोरखपुर- बस्ती मंडल के ये हैं टॉपर, मिले इतने प्रतिशत अंक
यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। रिजल्ट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक नजर डालते हैं गोरखपुर- बस्ती मंडल के टॉपरों पर ।

UP Board Result News Gorakhpur Basti: यूपी बोर्ड की दसवीं व बारवीं के परीक्षाफल मंगलवार दोपहर को घोषित कर दिए हैं। गोरखपुर- बस्ती मंडल के छात्र- छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपना स्थान हासिल किया है। बस्ती जिले के रहने वाले अर्थव श्रीवास्तव हाईस्कूल परीक्षा में यूपी टॉप टेन में शामिल हुए हैं, वहीं देवरिया की आफरीन खातून ने 12वीं परीक्षा में प्रदेश के दस सर्वश्रेष्ठ छात्राओं में अपनी जगह बनायी है। एक नजर डालते हैं गोरखपुर- बस्ती मंडल के टॉपरों पर।
बस्ती
बस्ती जिले के रहने वाले अथर्व श्रीवास्तव ने 96. 5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश के टॉप टेन सूची में अपनी जगह बनाई है। अथर्व प्रेक्सिस विद्यापीठ के छात्र हैं।
देवरिया
देवरिया की रहने वाली आफरीन खातून ने बेटियों का नाम रोशन करते हुए प्रदेश के दस टॉप टेन छात्राओं में अपनी जगह बनाई है। कृषक इंटर कालेज विशुनपुर कला की 12वीं की छात्रा अफरीन खातून को 95.80 प्रतिशत अंक मिले हैं।
गोरखपुर
गोरखपुर में बेटियों ने बाजी मारते हुए जिला टॉप किया है। 10वीं में आदिती यादव एवं 12वीं में शिवांगी पांडे ने जिला टॉप किया है। आदिती को 96% अंक और शिवांगी को 94% अंक मिले हैं।
महराजगंज
महराजगंज जिले के 10वीं में पंडित जवाहर लाल नेहरू लेहड़ा की अनामिका, रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल की दिव्या विश्वकर्मा व आरपीआइसी सिसवा के अभय नारायण ने 97 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से महराजगंज जिला जिला टॉप किया।
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में हाईस्कूल में निहारिका और कुमार सत्यानंद ने संयुक्त रूप से 94.67% लाकर जिला टॉपर बने। इंटरमीडिएट में सुप्रिया ने 97. प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर में हाईस्कूल में नंदन चौरसिया व इंटर में रोशनी ने जिला टॉप किया है। कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र शिव नन्दन चौरसिया ने 96.33 प्रतिशत अंक हासिल किया है जबकि श्रीमती शंकर देई इंटर कॉलेज धनघटा की छात्रा रोशनी ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
कुशीनगर
कुशीनगर में अभिजीत कुमार गुप्ता 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की परीक्षा में जिले में टॉप किया है। वहीं आयुषी शाही और यशा वर्मा 96.67 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बनी हैं।












Click it and Unblock the Notifications